कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 17, रांची से सबसे ज्यादा आठ पॉजिटिव मरीज

झारखंड में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को इनकी संख्या 17 हो गई। इनमें से रांची में आठ, बोकारो में 6, हजारीबाग में दो और कोडरमा में एक मरीज में कोरोना पॉजिटीव की पुष्टि हुई है। कोडरमा में यह पहला मरीज है, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि ये गिरिडीह के धनवार का रहने वाला है। वहीं, रांची के आठों मरीज हिंदपीढ़ी इलाके के रहने वाले हैं। बोकारो के एक मरीज की कोरोनावायरस के संक्रमण की वजह से मौत भी हो चुकी है।



गिरिडीह धनवार निवासी कोरोना संक्रमित मरीज 2 अप्रैल को मुंबई से लौटा।


कोरोना पीड़ित सभी मरीजों को कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं, कोडरमा सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज गिरिडीह का रहने वाला है। युवक 2 अप्रैल को मुंबई से लौटा था। तबीयत खराब होने के बाद 4 अप्रैल को युवक कोडरमा स्थित मरकच्चो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच के लिए आया था। जहां से उसे तुरंत एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल भेजा गया था। इसके बाद उसे भर्ती कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीज को कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है।


इधर, हजारीबाग में कोरोना का दूसरा मरीज मिला है। ये बिष्णुगढ प्रखंड के खरकी पंचायत के बलक्मका गांव का रहने वाला है। यह मुंबई में ड्राइवर है। होली में घर आया था। फिर दोबारा मुंबई चला गया था। तबीयत बिगड़ी तो वापस लौटा। इसे हजारीबाग के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। बताते चलें कि हजारीबाग का पहला कोरोना संक्रमित मरीज इसी गांव के पड़ोस का रहने वाला है। पूरे प्रखंड को सील कर दिया गया है। क्षेत्र को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया जारी है।


मालूम हो कि झारखंड का पहला कोरोना संक्रमित मरीज रांची के हिंदपीढ़ी से मिला था। ये महिला मरीज मलेशिया से रांची धर्म प्रचार के लिए आई थी। इसके बाद इस महिला के संपर्क में आने वाले लोगों का सैंपल जांच किया गया। अब तक इस पूरे क्षेत्र से 8 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की जा चुकी है। प्रशासन ने हिंदपीढ़ी क्षेत्र को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया है और लोगों को घरों से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई।


बाेकाराे में मिले 6 केस में से 5 मामले जमात से जुड़े
वहीं, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार पाठक ने कहा कि बोकारो में मिले 6 मरीजों में से 5 सीधे तौर पर तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। ऐसे जितने भी लोग थे सब जगह से इसकी जांच करवाई जा रही है। अभी तक तो सभी उसी से संबंधित लोग निकले हैं। बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत तेलो एवं पिपराडीह को पूरी तरह से लॉक कर दिया गया है। दोनों गांव को सैनिटाइज्ड किया गया है, जबकि फॉगिंग कार्य साथ-साथ जारी है। कोरोना संक्रमण को और नहीं बढ़ने दिया जाएगा। वहीं, पिपराडीह से 44 संदिग्ध लोगों को क्वारंटाइन में भेजा गया है। यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि संक्रमित व्यक्ति शायद उनलोगों के संपर्क में रहा हो। जरूरत पड़ने पर और भी लोग क्वारंटाइन के लिए भेजे जा सकते हैं।


Popular posts
सेना ने एलओसी पार पीओके में भारी गोलाबारी कर आतंकियों के लॉन्च पैड तबाह किए
गुरुग्राम में फेस मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, नहीं तो होगी कार्रवाई, हरियाणा में अब कुल 164 संक्रमित
Image
TVS ने जारी किए बीएस6 एनटॉर्क के इंजन स्पेसिफिकेशन, 9.25hp के साथ पावर कम हुआ लेकिन टॉर्क पहले जैसा
देश में 53.7% वाहन ऐसे जिनके एमिशन नॉर्म्स की जानकारी सरकार को नहीं, बावजूद दावा कि BS6 लागू होने के बाद 5 गुना कम होगा प्रदूषण
हुंडई क्रेटा लॉन्च; कीमत 9.99 लाख रु से शुरू, टॉप वैरिएंट में मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ, पूछने पर क्रिकेट स्कोर बताएगा वॉयस कमांड सिस्टम
Image